![]()
उज्जैन। अर्धनग्न हालत में एक युवक की लाश पेड़ पर लटकी देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लाश को फंदे से नीचे उतर गया। देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी।
माधव नगर थाना पुलिस ने बताया कि सुबह पुलिस कंट्रोल रूम पर एक व्यक्ति द्वारा कॉल कर बताया गया कि लक्ष्मी नगर के आगे सेठी नगर और वल्लभनगर के बीच मार्ग पर एक युवक की लाश नग्न हालत में पेड़ पर लटकी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। युवक सिर्फ अंडरवियर पहना था। पुलिस द्वारा आसपास सर्चिंग की गई लेकिन कुछ नहीं मिला। लाश को फंदे से नीचे उतारा गया। युवक ने चादर से फांसी लगाई थी जो रेलवे की होना सामने आई है। थाना प्रभारी राकेश भारती के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला सुसाइड का प्रतीत हो रहा है बावजूद इसके सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पहली प्राथमिकता मृतक की पहचान की है, जिसके प्रयास किया जा रहे हैं। बॉडी पोस्टमार्टम कक्ष में रखवाई गई है। मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा उसके बाद ही घटना की सही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी, शरीर पर कोई चोट का निशान भी नहीं मिला है। मार्ग पर लगे कैमरे भी देखे जाएंगे ताकि युवक के आने जाने का रास्ता पता लग सके।
