ग्राम पोड़ी द्वितीय में चार दिनों से अंधेरा बिजली विभाग ने सप्लाई रोकी

चितरंगी 1 फरवरी। विकासखंड चितरंगी अंतर्गत ग्राम पोड़ी द्वितीय में बीते चार दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी हुई है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में अंधेरा छाए रहने के कारण लोगों ने रातें अंधेरे में बिताने को मजबूर हैं।

ग्राम पोड़ी द्वितीय में लगभग चार लाख रुपये का विद्युत बिल बकाया होने के कारण बिजली विभाग द्वारा गांव के ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति काट दी गई है। इसके चलते पूरे गांव में बिजली नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि आज के आधुनिक युग में बिजली के बिना कोई भी दैनिक कार्य संभव नहीं है। बच्चों की पढ़ाई, मोबाइल चार्जिंग, पानी की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं। ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से कहा कि जो उपभोक्ता विद्युत बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं, उनके विरुद्ध विभाग द्वारा कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए। इस ओर ग्रामीणों ने कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट कराया है।

Next Post

सीमांकन, बंटवारे के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Sun Feb 1 , 2026
सिंगरौली 1 फरवरी। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ रीवा लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चुरकी हल्का के पटवारी अमरीश सिंह बैस को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पटवारी पर सीमांकन और बंटवारे के काम के बदले शिकायतकर्ता से कुल 30 हजार […]

You May Like

Play sound