शराब का अवैध परिवहन करते पकड़ा, कार से 90 हजार की अवैध शराब बरामद

सागर। सागर जिले के राहतगढ थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने 15 पेटी अवैध शराब कुल कीमती ₹90,000 की शराब बरामद की गई और कार जप्त की गई है। थाना राहतगढ़ पुलिस द्वारा एक इनामी आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम झिला, थाना राहतगढ़ के आम रोड पर एक आर्टिका कार क्रमांक MP15 CB 0861 में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है।सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर वाहन की घेराबंदी कर तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान वाहन से:15 पेटी लाल मसाला शराब (कुल 740 पाव)कुल कीमत लगभग ₹90,000 बरामद की गई।साथ ही परिवहन में प्रयुक्त कार को भी जब्त किया गया।आरोपी गज्जू उर्फ गजेन्द्र पिता पप्पू आठ्या निवासी बाहुबली कॉलोनी, सागरआरोपी के विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में कई अपराध पंजीबद्ध हैं एवं वह लंबे समय से फरार चल रहा था।थाना गोपालगंज से ₹1000/- इनामथाना सुरखी से ₹1000/- इनामघोषित किया गया था।

Next Post

पलाश मुच्छल पर धोखाधड़ी और जातिसूचक टिप्पणी का आरोप, दोस्त ने दर्ज कराई FIR

Wed May 6 , 2026
गायक पलाश मुच्छल एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनके खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें उन पर जातिसूचक गालियां देने और धोखाधड़ी करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यह शिकायत भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त विग्यान माने ने दर्ज कराई […]

You May Like