सांसद खेल महोत्सव के तहत जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं 23 और 24 दिसंबर को

पौड़ी, 22 दिसम्बर (वार्ता) उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन 23 व 24 दिसंबर को किया जाएगा। यह प्रतियोगिताएं सांसद खेल महोत्सव की निर्धारित कार्ययोजना के तहत आयोजित की जा रही हैं, जिसमें गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपदों की चयनित टीमें प्रतिभाग करेंगी।
जिला क्रीड़ा अधिकारी पौड़ी जयबीर सिंह रावत ने सोमवार को बताया कि प्रतियोगिताओं में विभिन्न खेल विधाओं को शामिल किया गया है, जिनके आयोजन स्थल एवं तिथियां निर्धारित कर दी गयी हैं। उन्होंने बताया कि वॉलीबॉल, बैडमिंटन, पिट्ठू, फुटबॉल, कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिताएं रांसी स्टेडियम, कंडोलिया मैदान एवं इंडोर स्टेडियम पौड़ी में 23 एवं 24 दिसंबर को आयोजित की जाएंगी।
वहीं टेबल टेनिस प्रतियोगिता स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर (चमोली) में 23 एवं 24 दिसंबर को होगी। इसके अतिरिक्त एथलेटिक्स प्रतियोगिता रांसी स्टेडियम पौड़ी में 24 दिसंबर को संपन्न करायी जाएगी।

Next Post

कृषि विज्ञान केंद्र गोविन्दनगर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को तकनीकी व पोषण प्रशिक्षण

Mon Dec 22 , 2025
इटारसी। कृषि विज्ञान केंद्र गोविन्दनगर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय तकनीकी एवं पोषण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं की कार्यक्षमता बढ़ाना तथा उन्हें नवीन तकनीकी ज्ञान और पोषण संबंधी जानकारी से सशक्त बनाना रहा। प्रशिक्षण सत्र में केंद्र के प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संजीव […]

You May Like