कृषि विज्ञान केंद्र गोविन्दनगर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को तकनीकी व पोषण प्रशिक्षण

इटारसी। कृषि विज्ञान केंद्र गोविन्दनगर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय तकनीकी एवं पोषण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं की कार्यक्षमता बढ़ाना तथा उन्हें नवीन तकनीकी ज्ञान और पोषण संबंधी जानकारी से सशक्त बनाना रहा।

प्रशिक्षण सत्र में केंद्र के प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संजीव कुमार गर्ग ने तकनीकी स्थानांतरण में सोशल मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि डिजिटल माध्यमों के सही उपयोग से कृषि, स्वास्थ्य, पोषण और सरकारी योजनाओं की जानकारी तेजी से समुदाय तक पहुंचाई जा सकती है।

वहीं आहार एवं पोषण विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा पाण्डेय ने दैनिक भोजन में श्री अन्न (मिलेट्स) के महत्व पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने इसके पोषण गुणों और व्यावहारिक उपयोग की जानकारी साझा की।

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए भविष्य में ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की अपेक्षा जताई।

Next Post

इंडिगो की इंदौर हैदराबाद और चेन्नई की चार फ्लाइट निरस्त, जयपुर रूट पर भी असर

Mon Dec 22 , 2025
इंदौर. इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों के निरस्त होने का सिलसिला थम नहीं रहा है. सोमवार को इंदौर एयरपोर्ट से हैदराबाद और चेन्नई रूट की चार उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इससे पहले रविवार रात को भी जयपुर से आने […]

You May Like