हनोई 06 अगस्त (वार्ता) वियतनाम में इस साल अभी तक लगभग एक करोड़ 20 लाख 23 हजार अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक पहुँच चुके हैं। यह पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 22.5 प्रतिशत अधिक है।
बुधवार को जारी आधिकारिक आँकड़ों के अनुसार सिर्फ एशियाई देशों से लगभग 96 लाख पर्यटक वियतनाम पहुँचे, जो कि पिछले साल की इसी अवधि के तुलना में 22.4 प्रतिशत अधिक है।
यह वृद्धि अनुकूल वीज़ा नीतियों, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चलाए गए अभियानों और प्रमुख राष्ट्रीय छुट्टियों और त्योहारों के समय आयोजित कार्यक्रमों कारण हुई है।
