कार में भरकर ले जा रहा था 40 पेटी अंग्रेजी शराब, दस लाख का माल जब्त

इंदौर: चंदन नगर पुलिस ने एक कार से 40 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है. पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर करीब 10 लाख रुपए कीमत की शराब और कार जब्त की है. अब पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर शराब के स्रोत और उसके नेटवर्क की पड़ताल कर रही है.पुलिस को सूचना मिली थी कि फूटी कोठी चौराहे की ओर से एक कार में बड़ी मात्रा में अवैध शराब ले जाई जा रही है. सूचना के आधार पर घेराबंदी कर हुंडई ऑरा कार को रोका.

तलाशी लेने पर कार से गोवा व्हिस्की की 40 पेटियां मिलीं, जिनमें करीब 345.600 लीटर अंग्रेजी शराब भरी थी. कार चालक राहुल पटेल उम्र 29 साल निवासी ग्राम विदुर, जिला धार को मौके से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शराब और कार सहित करीब 10 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया है. आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है.

शराब तस्करी नेटवर्क को लेकर की जाएगी पूछताछ
मामले में चंदन नगर थाना प्रभारी तिलक करोले ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है. उसे पुलिस रिमांड पर लेकर यह पता लगाया जाएगा कि शराब कहां से लाई गई थी और किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जानी थी. नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

Next Post

1.30 लाख की 3 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Sat Jul 18 , 2026
इंदौर: परदेशीपुरा पुलिस ने एमआर 4 रोड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 13.2 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 1.30 लाख रुपए आंकी है. आरोपी से नशा तस्करी के नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है.देर रात करीब […]

You May Like