स्वतंत्रता दिवस की झलकियां

नयी दिल्ली 15 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुक्रवार को लाल किले की प्राचीर से लगातार 12वीं बार ध्वजारोहण किया। इस कार्यक्रम की मुख्य झलकियां इस प्रकार हैं।
……………………………………………………………………………………………………………………
श्री मोदी जब ध्वजारोहण के बाद देशवासियों को संबोधित कर रहे थे तब वहां मौजूदा लोगों का जोश और उमंग देखते ही बन रहा था।
……………………………………………………………………………………………………………………
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान जब ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सेना के पराक्रम का उल्लेख किया, तो वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनके भाषण का स्वागत किया।
………………………………………………………………………………………………………………….
प्रधानमंत्री के करीब पौने दो घंटे के भाषण के दौरान दर्शक पूरे जोश में नजर आए और उन्होंने श्री मोदी की हर घोषणा पर तालियां बजाकर उनका अभिनंदन किया।
……………………………………………………………………………………………………………………
लाल किले में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित समारोह के दौरान वायु सेना के हेलिकॉप्टर ने पुष्प बरसाये तो लोगों ने उस दृश्य को अपने मोबाइल के कैमरों में कैद किया।
……………………………………………………………………………………………………………………
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर आयोजित मुख्य समारोह के दौरान भारत की बदलती छवि को दर्शाया गया था और इसके लिए यहां पर नये भारत की छवि उकेरी गयी थी।
………………………………………………………………………………………………………………….
प्रधानमंत्री अपना संबोधन समाप्त कर वहां मौजूद राष्ट्रीय कैडेट कोर के छात्रों के बीच पहुंचे। श्री मोदी को अपने बीच पाकर एनसीसी के छात्र काफी उत्साहित नजर आये और कई छात्रों ने उनकी तस्वीर को अपने मोबाइल के कैमरों में कैद किया।
……………………………………………………………………………………………………………………
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे।
…………………………………………………………………………………………………………………..
दिल्ली पुलिस और अर्ध सैनिक बलों के जवान यहां आने वाले हर व्यक्ति की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे और उन्हें सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की हिदायत दे रहे थे।
…………………………………………………………………………………………………………………..
लाल किले पर आयोजित मुख्य समारोह के दौरान मौसम की स्थिति को मद्देनजर बारिश के बचाव के लिए भी व्यवस्था की गयी थी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर आयोजित समारोह के दौरान अतिथियों के लिए रेनकोट का भी इंतजाम था।

Next Post

मोदी का संबोधन मजबूत, समृद्ध भारत के लिए दूरदर्शी रोडमैप: शाह

Fri Aug 15 , 2025
नयी दिल्ली, 15 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस संबोधन की सराहना करते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास एवं नागरिकों के कल्याण के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। गृह मंत्री ने एक्स पर एक […]

You May Like

मनोरंजन