इंदौर में बोरिंग सुधार 3 और लीकेज 7 दिन में सुधरेंगे

इंदौर: निगम आयुक्त ने गर्मी को देखते हुए बोरिंग 3 दिन और नर्मदा लाइन लीकेज 7 दिन में सुधारने के निर्देश दिए. साथ सख्त लहजे में ठेकदार कंपनियों से कहा कि समय पर कार्य नहीं होने पर पेनल्टी और जिम्मेदार अधिकारियों का वेतन काटा जाएगा.नगर निगम आयुक्त ने आज स्मार्ट सिटी कार्यालय में गर्मी बढ़ने के चलते जलप्रदाय व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक ली।

बैठक में सभी जोन अधिकारियों और सभी ठेकेदार कंपनी प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक के दौरान आयुक्त वर्मा ने निगम अधिकारियो व बोरिंग सुधार कार्य में संलग्न एजेंसी के प्रतिनिधि से पुछा कि वर्तमान में बोरिंग सुधार को लेकर प्रतिदिन कितनी शिकायतें और कितनी शिकायतो का निराकरण किया जा रहा है. साथ ही पिछले 7 दिन में बोरिंग सुधार को लेकर कितनी और कैसी शिकायतें प्राप्त हुई है? इसकी जानकारी ली.

Next Post

निगायुक्त ने जनसुनवाई में अपनी कुर्सी छोडकर सुनी समस्या

Wed Mar 5 , 2025
इंदौर: नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा निगम मुख्यालय में आज जनसुनवाई की गई. उक्त क्रम में आज निगमायुक्त द्वारा स्वयं अपने कक्ष में निगम के समस्त अपर आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयुक्त, अधीक्षण यंत्री एवं विभाग प्रमुख के साथ जनसुनवाई की गई. इस अवसर पर आयुक्त द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त […]

You May Like

Play sound