पैसा जमा नहीं होने पर 22 दुकानें सील संडावता में पंचायत ने की कार्रवाई

ब्यावरा/छापीहेड़ा। सारंगपुर तहसील के संडाावता कस्बे में श्निवार को बकाया राशि के चलते 22 दुकानों को सील कर दिया गया. इन दुकानों पर वर्ष 2017 से बकाया राशि चली आ रही है. पंचायत द्वारा यह कार्यवाई की गई. इन दुकानों पर लगभग &1 लाख 50 हजार रुपये की राशि बकाया बताई जाती है. संडावता को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने के तहत बाजार विकास हेतु इन दुकानों का निर्माण किया गया था. इन दुकानों को नीलामी के द्वारा दिया गया किंतु इन संबंधित दुकानदारों द्वारा लम्बे समय से दुकानों का पैसा नहीं दिया. पंचायत द्वारा डेढ़ दर्जन से अधिक नोटिस दिए गये. बावजूद इसके दुकानों का पैसा जमा नहीं होने पर आखिरकार दुकानों को सील करने की कार्यवाई की गई.

एसडीएम रोहित बम्होरे के नेतृत्व में राजस्व एवं पंचायत की टीम द्वारा कार्यवाई की गई.

सारंगपुर-संडावता मार्ग पर 5 दुकानों, नये बस स्टेण्ड परिसर की 17 दुकानों को सील करने की कार्यवाई की गई. नायब तहसीलदार शैलजा मिश्रा, जनपद सीईओ हेमेन्द्र गोविल, पंचायत सचिव मौजूद रहे. सील कर चाबियां पंचायत को सौंपी

वर्ष 2017 में यह दुकानों नीलाम की गई थी, कई बार नोटिस देने के बावजूद पैसे जमा नहीं हुए. तत्पश्चात जिला कलेक्टर के निर्देश पर पंचायत के द्वारा दुकानों को सील करने की कार्यवाई की गई दुकानों को सील करने के बाद इनकी चाबियां पंचायत सचिव, सरपंच को सौंप दी गई.

Next Post

वेनेजुएला में अमेरिकी अभियान में ब्रिटेन नहीं है शामिल: प्रधानमंत्री स्टार्मर

Sat Jan 3 , 2026
लंदन, 03 जनवरी (वार्ता) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने शनिवार को स्पष्ट किया कि वेनेजुएला में अमेरिकी अभियान में उनका देश किसी भी तरह शामिल नहीं है। ब्रिटेन के मीडिया संस्थानों को स्टार्मर ने बयान जारी कर जानकारी दी कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिकी हिरासत में […]

You May Like