240 वाहनों पर नो पार्किंग की कार्रवाई, 859 चालान बनाए

 

इंदौर. शहर में यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को सभी जोन में 859 चालान बनाए. इनमें सबसे ज्यादा 240 कार्रवाई नो पार्किंग में हुई. बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 162 और गलत नंबर प्लेट के 124 वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई. पुलिस ने एक वाहन चालक का लाइसेंस निलंबित करने के लिए भेजा है.

रेड लाइट पार करने पर 26, तीन सवारी बैठाने पर 30, बिना लाइसेंस 14, बिना बीमा 64 और वन वे में वाहन चलाने पर 73 चालान बनाए. वाहन चलाते समय मोबाइल इस्तेमाल करने पर 38 और ब्लैक फिल्म लगाने पर 42 वाहन चालकों पर कार्रवाई हुई. मोडिफाइड साइलेंसर के चार और हूटर लगाने के तीन मामले भी पकड़े. सबसे ज्यादा कार्रवाई यातायात के जोन 4 में हुई. इसके अलावा 551 चालान पेंडिंग मोड में भी बनाए हैं.

मोडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर नजर…

शहर में पिछले एक महीने से ज्यादा समय से वाहनों में लगे मोडिफाइड साइलेंसर और हूटर के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. यातायात पुलिस ऐसे वाहनों को रोककर कार्रवाई कर रही है.

कार्रवाई सतत चलेगी…

शहर में यातायात नियमों का पालन कराने के लिए चालानी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

एसीपी, हिंदू सिंह मुवेल

Next Post

ओंकारेश्वर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, एक लाख श्रद्धालुओं ने किए ज्योतिर्लिंग के दर्शन

Sun Aug 9 , 2026
ओंकारेश्वर, रविवार को छुट्टी के दिन ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन लाभ लिए। हजारों लोगों ने पवित्र नर्मदा नदी में स्नान कर पुण्य लाभ कमाया।   मंदिर में अभिषेक करने वाले भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। वीआईपी […]

You May Like