एसयूबी वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया, एक की मौत दो घायल

सतना, 08 फरवरी (वार्ता) महाराष्ट्र के नागपुर से कुंभ स्नान करने प्रयागराज जा रहे लोगों का वाहन आज मध्यप्रदेश के मैहर जिले के खेरवा टोला मे सड़क किनारे खडे ट्रक से टकरा गया। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार एसयूबी वाहन का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर सडक किनारे खडे ट्रक से टकरा गया।

हादसे में पूनम चतुर्वेदी (56) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें समीप के अस्पताल ले जाया गया है।

Next Post

मेडिकल का मुख्य गेट ऑटो चालकों के हवाले 

Sat Feb 8 , 2025
बेलगाम होती जा रही ऑटो रिक्शों की चाल   जबलपुर, नवभारत। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल के मुख्य गेट पर ऑटो चालकों की मनमानी में रोजाना इज़ाफ़ा हो रहा है। शहर की सड़कों से लेकर प्रमुख चौराहों तक ऑटो व ई- रिक्शों का तमाशा जारी है। मेडिकल अस्पताल ही […]

You May Like