
सारनी। नगर के युवा नेता हेमंत धोटे को कांग्रेस संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए सारनी मंडलम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिला स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सभी ब्लॉकों में मंडलम अध्यक्षों की नियुक्ति की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे की अनुशंसा और जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा की सहमति से यह नियुक्ति की गई है। हेमंत धोटे पूर्व में सारनी ब्लॉक यूथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रह चुके हैं और लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से जुड़े रहे हैं।
नियुक्ति पर हेमंत धोटे ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
