जमीनी विवाद में किसान पर कुल्हाड़ी और लाठी से हमला, ग्वालियर रेफर, 4 आरोपी फरार

ग्वालियर। डबरा के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेत में जुताई कर रहे किसान जगदीश बघेल पर चार लोगों ने कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

घटना दोपहर की है, जब जगदीश अपने खेत में जुताई कर रहे थे। उनका बेटा डीजल लेकर आया था। जगदीश जब डीजल लेने सडक़ की तरफ आए, तभी पास के खेत में छिपे जयेंद्र बघेल, राजेंद्र, सूरज और बृजेंद्र ने उन पर हमला कर दिया।

हमले में जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजन घायल जगदीश को पहले डबरा सिविल अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ग्वालियर के जेएएच अस्पताल रेफर कर दिया। पिछोर थाना पुलिस ने घायल जगदीश के बयान के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।

Next Post

खदान में तैरने के लिए कूदे युवक का शव मिला

Wed Jun 18 , 2025
ग्वालियर। शताब्दीपुरम में खदान के गड्ढे में नहाने के लिए उतरे युवक का शव पानी में उतराता हुआ मिल गया। खदान में डूबे युवक की तलाश के लिए पुलिस के साथ एनडीआरएफ की टीम भी पिछले दो दिन से लगी हुई थी। महाराजपुरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे […]

You May Like