12 दिन में 75 दोषियों को सजा, 3 को उम्रकैद

खंडवा। खंडवा पुलिस ने अभियोजन अधिकारियों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर पिछले 12 दिनों में 158 विचाराधीन प्रकरणों का न्यायालय से निराकरण कराया। इनमें 75 मामलों में दोषसिद्ध हुई, जबकि तीन हत्या के मामलों में आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

पुलिस के अनुसार समय पर समन और वारंट की तामील, गवाहों की न्यायालय में उपस्थिति और अभियोजन पक्ष के साथ बेहतर समन्वय के कारण यह सफलता मिली।

हत्या के तीन अलग-अलग मामलों में पंधाना, मांधाता और खालवा थाना क्षेत्र के आरोपियों को उम्रकैद और आर्थिक दंड से दंडित किया गया। वहीं दो पॉक्सो मामलों में नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म के दोषियों को 20-20 वर्ष तक के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई।

इसके अलावा एनडीपीएस एक्ट के तीन मामलों में आरोपियों को 1 से 3 वर्ष तक के सश्रम कारावास, जबकि अन्य प्रकरणों में मारपीट, अवैध वसूली, यातायात नियमों के उल्लंघन और अन्य अपराधों में 9 आरोपियों को 6 माह से 1 वर्ष तक की सजा तथा 64 मामलों में 500 से 17,500 रुपये तक के अर्थदंड और न्यायालय उठने तक की सजा सुनाई गई।

_______

Next Post

6 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा पत्नी की हत्या का आरोपी

Thu Jul 16 , 2026
शाजापुर, करीब 6 साल से अपनी पहचान छिपाकर दूसरे प्रदेश में छिपे हुए एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पत्नी की हत्या के इस आरोपी को पुलिस ने तमिलनाडू के कांचीपुरम से पकड़ा है. जानकारी के अनुसार मामला 23 अक्टूबर 2020 का है. जब […]

You May Like