6 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा पत्नी की हत्या का आरोपी

शाजापुर, करीब 6 साल से अपनी पहचान छिपाकर दूसरे प्रदेश में छिपे हुए एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पत्नी की हत्या के इस आरोपी को पुलिस ने तमिलनाडू के कांचीपुरम से पकड़ा है. जानकारी के अनुसार मामला 23 अक्टूबर 2020 का है. जब मूल रूप से देवास के रहने वाले 30 वर्षीय ललित पंचोली ने विजयनगर स्थित किराए के मकान में अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी थी. वारदात के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की भी कोशिश की थी. पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में केस दर्ज किया था, जिसके बाद से ही वह लापता था. नवागत एसपी प्रियंका शुक्ला ने इस पुराने मामले को जल्द से जल्द सुलझाने के सख्त निर्देश दिए थे. इसके बाद एएसपी घनश्याम मालवीय और एसडीओपी अजय मिश्रा के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई गई. सायबर सेल की जांच में सामने आया कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था. वह ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु जैसे राज्यों में अपनी असली पहचान छिपाकर रह रहा था.

सायबर सेल ने तमिलनाडु के कांचीपुरम से दबोचा

पुलिस को उसकी सटीक लोकेशन तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में मिली. सूचना पुख्ता होते ही शाजापुर पुलिस की टीम ने कांचीपुरम में दबिश दी और ललित पंचोली को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया और उसे लेकर शाजापुर पहुंची और आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. इस छह साल पुराने अंधे कत्ल के आरोपी को पकडऩे में लालघाटी थाना प्रभारी अर्जुनसिंह मुजाल्दे, उपनिरीक्षक हेमंत पटेल, प्रभारी साइबर सेल प्रधान आरक्षक विकास तिवारी, प्रधान आरक्षक मुकेश पटेल, प्रधान आरक्षक जसवंत जाटव, आरक्षक अनिल सक्सेना, आरक्षक राजेश दांगी, आरक्षक घनश्याम राजपूत एवं आरक्षक रोहित बिलावलिया की उल्लेखनीय एवं सराहनीय भूमिका रही.

Next Post

जगन्नाथ के भात, जगत पसारे हाथ... जय जगन्नाथ

Thu Jul 16 , 2026
शाजापुर, आ रही है पालकी, जय जगन्नाथ की… जगन्नाथ के भात, जगत पसारे हाथ… जय जगदीश हरे-हरे… जय जगन्नाथ-जय जगन्नाथ. ये जयकारे प्रात: से ही नगर में गूंज रहे थे. इन जयकारों के उद्घोष से वातावरण भगवान जगन्नाथ की भक्ति से सराबोर नजर आया. प्रतिवर्ष की तरह गुरुवार को नगर […]

You May Like