
रीवा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बीड़ा का औचक निरीक्षण किया तथा स्वास्थ्य सुविधाओं तथा व्यवस्थाओं की जानकारी ली.
कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्र में नवजात शिशु को जन्म के उपरांत नियत समय में लगाये जाने वाले टीकों के निर्धारित समय सीमा में न लगने पर नाराजगी व्यक्त तथा मरीजों द्वारा की गई शिकायत पर स्टाफ नर्स राजूदेवी साकेत को निलंबित करने के निर्देश दिये. कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र में 17 स्टाफ के विरूद्ध सिर्फ 4 चिकित्सकीय स्टाफ उपस्थित रहा कलेक्टर ने उपस्थिति रजिस्टर जप्त कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये. उन्होंने अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था तथा मरीजों को मिलने वाले भोजन एवं जांच के संबंध में पूंछताछ की. इस दौरान एसडीएम दृष्टि जायसवाल उपस्थित रहीं.
