प्रतियोगिताओं में हेराफेरी रोकने के लिए आईओसी ने बनाये 10 एथलीट राजदूत

लॉजेन (स्विट्जरलैंड) (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने प्रतियोगिताओं में हेराफेरी को रोकने के लिए विभिन्न खेल वर्गो के दस एथलीट राजदूत नियुक्त किये है।

आईओसी ने एथलीटों, उनके दल के सदस्यों और अधिकारियों को प्रतियोगिता में हेराफेरी के खतरे के बारे में जागरूक करने के लिए हर महाद्वीप और 10 विभिन्न खेलों के दस एथलीटों को नवीनतम ‘बिलीव इन स्पोर्ट’ अभियान के लिए राजदूत घोषित किया गया है। यह अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की एक पहल है जिसका उद्देश्य एथलीटों, उनके दल के सदस्यों और अधिकारियों के बीच प्रतियोगिता में हेराफेरी के खतरे के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

आईओसी द्वारा नियुक्त किये दस एथलीट राजदूतों के नाम इस प्रकार है:-

डोमिनिक विंडिश (इटली, बायथलॉन), मार्क फ्रेजर (कनाडा, आइस हॉकी), यूरा मिन (कोरिया गणराज्य, फिगर स्केटिंग), माटेलिटा ब्यूड्रोमो (फिजी, तैराकी), जेन-ऐनी क्लैक्सटन (ऑस्ट्रेलिया, हॉकी), एसरा गुमुस किरीसी (तुर्किये, वॉलीबॉल), कैडी कनौटे टौंकारा (माली, बास्केटबॉल), खोत्सो मोकोएना (दक्षिण अफ्रीका, एथलेटिक्स) अयाको रोक्काकू (जापान, बेसबॉल) और आर्थर जानेटी (ब्राजील, जिम्नास्टिक)।

 

Next Post

ड्राज में रखी नगदी ले गए चोर

Thu Sep 11 , 2025
जबलपुर: गोराबाजार थाना अंतर्गत राजुल टाउन में सूने घर में घुसे चोर ड्राज में रखी नगदी चुराकर ले गए।पुलिस के मुताबिक विजय चतुर्वेदी निवासी राजुल टाउन ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कन्सलटेंट का काम करता है। पत्नी निजी अस्पताल में पदस्थ है। पत्नी अस्पताल चली गई वह […]

You May Like