
मक्सी। मक्सी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में मालगाड़ी की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए 60 वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान करन पिता भेराजी, निवासी ग्राम बेरछी, के रूप में हुई है।
मक्सी जीआरपी पुलिस के प्रताप सिंह देवड़ा के अनुसार, घटना के बाद घायल को करीब 3 बजे शाजापुर जिला अस्पताल भेजा गया था। हादसे में उसका एक हाथ कट गया था और उसकी हालत गंभीर थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार सूचना मिलने के बाद मृतक की शिनाख्त कराई गई, जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
