जबलपुर: धान खरीदी के दौरान हेराफेरी करने पर 5 समितियों पर शिकंजा कस दिया गया है साथ ही 22 लोगों के खिलाफ पनागर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दरअसल 2268 मीट्रिक टन की गड़बड़ी मिलने पर कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर 5 समितियों पर शिकंजा कसा गया है।
धान खरीदी प्रक्रिया में गड़बड़ी करते हुए 5 करोड़ 21 लाख 83 हजार 409 रुपए कीमत धान की हेराफेरी हुई। प्रशासन की जांच में कुल 22688.43 क्विंटल धान का स्टॉक कम निकला है।
