रूस-बेलारूस सैन्य अभ्यास में एक लाख सैनिक भाग लेंगे :पुतिन

मास्को, 17 सितंबर (वार्ता) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को कहा कि ज़ापद-2025 के नाम से पहचाने जाने वाले रूस-बेलारूस संयुक्त सैन्य अभ्यास में एक लाख सैनिक भाग ले रहे हैं।
रूस के निज़नी नोवगोरोड क्षेत्र में मुलिनो प्रशिक्षण मैदान का दौरा करते हुए श्री पुतिन ने कहा, “ यह अभ्यास 41 प्रशिक्षण मैदानों पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें एक लाख सैनिक और लगभग 10 हजार हथियार और उपकरण प्रणालियां शामिल होंगी। ”
उन्होंने बताया कि इन उपकरणों में 333 विमान और 247 से अधिक पोत शामिल हैं।
श्री पुतिन ने कहा कि इस अभ्यास का उद्देश्य ‘संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता की बिना शर्त रक्षा और किसी भी आक्रमण के विरुद्ध संघ राज्य की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक तत्वों का अभ्यास करना है।’ दोनों देशों में 12 से 16 सितंबर तक संयुक्त अभ्यास हो रहे हैं।
क्रेमलिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मुलिनो प्रशिक्षण मैदान के अपने दौरे के दौरान पुतिन ने अभ्यास में शामिल हथियारों, सैन्य बलों और विशेष उपकरणों का भी निरीक्षण किया।

Next Post

कल-कारखानों में पूजे गए भगवान विश्वकर्मा

Wed Sep 17 , 2025
सिंगरौली:आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। मोरवा के छोटे-बड़े सभी कल कारखानों, लोहे और मशीनरी से जुड़े प्रतिष्ठानों में सुबह से ही उत्सव का माहौल रहा। जगह जगह भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाओं की स्थापना कर वर्कशॉप और प्रतिष्ठान की साज-सज्जा भी की गई।भगवान विश्वकर्मा […]

You May Like