इस शुक्रवार थिएटर में मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज, देखें पूरी लिस्ट

मुंबई, सिनेमा प्रेमियों के लिए 7 अगस्त का दिन बेहद खास रहने वाला है। आर माधवन, पंकज त्रिपाठी और राज कुंद्रा समेत कई बड़े कलाकारों की कुल 6 फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में दस्तक दे रही हैं।

इस हफ्ते जी.डी. नायडू की जीवनी पर आधारित फिल्म जी डी एन शामिल है। इस बहुप्रतीक्षित बायोपिक में एक्टर आर माधवन अहम भूमिका निभाते हुए जी.डी. नायडू के जीवन संघर्षों और उनकी महान खोजों को पर्दे पर जीवित करेंगे।

इसके साथ ही, कमल चंद्रा के डायरेक्शन में बनी कॉमेडी फिल्म आर्यभट्ट का जीरो भी 7 अगस्त को ही रिलीज हो रही है। इस कॉमेडी ड्रामा में हिमांश कोहली, रवि किशन, सोनल्ली सेगल और शिल्पा शिंदे मुख्य किरदार निभाते दिखेंगे।

मनोरंजन की इस दौड़ में पंकज त्रिपाठी की अहम भूमिका वाली फिल्म ओह माय डॉग भी शामिल है। अमित राय के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म एक बेजुबान कुत्ते और इंसान के बीच के आत्मीय संबंधों पर आधारित है।

पहली बड़ी पंजाबी फिल्म द ग्रेट पंजाब रॉबरी है, जिससे फेमस बिजनेसमैन और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा बतौर मुख्य एक्टिंग अपनी नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री पायल राजपूत नजर आएंगी।

वहीं दूसरी पंजाबी फिल्म यार जिगरी कसूती डिग्री- द फिल्म है। रब्बी तिवाना के डायरेक्शन में बनी यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म कॉलेज के पुराने दोस्तों के रीयूनियन की एक बेहद भावुक और मजेदार कहानी को दर्शाती है। इसमें पुखराज भल्ला, अमृत अंबी, हसनीन चौहान और पवन जोहल एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।

लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी के मुख्य एक्टिंग से सजी फिल्म डीसी दर्शकों को रोमांस और एक्शन की एक रोमांचक यात्रा पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। अरुण मथेश्वरन की डायरेक्टिड इस फिल्म का संगीत अनिरुद्ध ने तैयार किया है।

 

 

Next Post

स्पाइडर-मैन की आंधी में फीकी पड़ी विजय की फिल्म, कमाई पर लगा ब्रेक

Fri Aug 7 , 2026
मुंबई, थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ की कमाई 15वें दिन घटकर 1.60 करोड़ रुपये रह गई है। ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की टक्कर के चलते फिल्म के कलेक्शन में गिरावट नजर आई है। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 15 […]

You May Like