
जबलपुर।ओमती थाना अंतर्गत भरतीपुर में क्रिकेट खेलने पर बच्चों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के परिजन भी मौके पर पहुँच गए। बच्चों में कहासुनी से शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। चाकूबाजी हो गई। जिसमें में एक युवक घायल हो गया है। जिसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि शिब्बू उर्फ अनमोल सोनकर 21 वर्ष निवासी भरतीपुर ने बताया कि वह प्रापर्टी का काम करता है। घर के बाहर किराना दुकान में बैठा था, उसका छोटा भाई प्रद्युम्न सोनकर मोहल्ले के लड़कों के साथ क्रिकेट खेल रहा था, बच्चों बच्चों का आपस में क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हुआ। आर्यन अपने भाई बिल्लू सोनकर, साजन सोनकर के साथ आया और तीनों बच्चों के क्रिकेट खेलने पर हुये विवाद को लेकर तीनों हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे। बिल्लू और साजन ने उसे पकड़ लिया तथा आर्यन ने जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर पीठ सिर में चोट पहुॅचा दी, उसकी मॉ एवं बड़ी मॉ बरखा सोनकर आकर बीच बचाव करने लगीं तो दोनों के साथ हाथमुक्कों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।
