शहीद के परिवार को मिला 1 करोड़ का सहारा

शुजालपुर। कर्तव्य पथ पर शहीद हुए पुलिसकर्मी के परिवार के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए शाजापुर जिला पुलिस ने सराहनीय पहल की है. पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत स्वर्गीय प्रधान आरक्षक नरेंद्र परमार की पत्नी पवित्रा परमार को एक्सीडेंटल मृत्यु बीमा क्लेम के रूप में 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई.

जानकारी के अनुसार प्रधान आरक्षक नरेंद्र परमार का 22 अगस्त 2025 को शुजालपुर में ड्यूटी के दौरान सडक़ दुर्घटना में निधन हो गया था. घटना के बाद भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से बीमा क्लेम की प्रक्रिया पूर्ण कर राशि स्वीकृत कराई गई. मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत की उपस्थिति में बैंक अधिकारियों ने चेक सौंपा. इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक शरद शर्मा एवं सहायक प्रबंधक आशिक भारती भी मौजूद रहे. पुलिस अधीक्षक ने दिवंगत आरक्षक की कर्तव्यनिष्ठा को नमन करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि यह आर्थिक सहायता परिवार को कठिन समय में सहारा देगी. साथ ही बैंक की इस पहल की सराहना भी की गई.

Next Post

रेलवे की जलापूर्ति के लिए बरगी बांध के तीन गेट खुले 

Tue Mar 24 , 2026
जबलपुर। रेलवे की जरूरतों को देखते हुए मंगलवार की रात 9 बजे रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध के इक्कीस में से तीन गेट औसतन 0.33 मीटर तक खोल दिये गये हैं। इन गेटों में गेट नम्बर 11 को 50 सेंटीमीटर तथा गेट नम्बर 10 और 12 को […]

You May Like