बृहस्पति कुण्ड में डूबे छात्र का तीसरे दिन मिला शव

सतना : बृहस्पति कुण्ड के तेज बहाव में 7 जुलाई को लापता हुए नर्सिंग छात्र का शव तीसरे दिन खोज निकाला गया. बुधवार को जारी रहे एसडीआरएएफ के सघन सर्चिंग अभियान के बावजूद सफलता नहीं मिल पाई थी. वहीं गुरुवार की सुबह एसडीआरएएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए शव को खोज निकाला.समस्तीपुर बिहार का निवासी और सतना स्थित एक निजी नर्सिंग कॉलेज में अध्ययनरत 25 वर्षीय कुणाल ठाकुर पिता अकुलु 7 जुलाई को अपने मित्रों के साथ पन्ना जिले में स्थित बृहस्पति कुण्ड में घूमने गया था. इसी दौरान वे सभी सतना जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुण्ड के प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच गए.

जहां पर गहरे पानी और तेज बहाव में फंसकर कुणाल लापता हो गया था. घटना की गंभीरता को देखते हुए पन्ना जिले के बृजपुर और सतना जिले के बरौंधा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई. इस मामले में स्थानीय गोताखोरों से मदद लिए जाने के साथ ही एसडीआरएएफ की टीम को भी बुला लिया गया. बुधवार को एसडीआरएएफ की टीम ने दिन भर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा. लेकिन पानी के तेज बहाव की वजह से उन्हें सफलता नहीं मिल पाई.

इसी कड़ी गुरुवार की सुबह से एक बार फिर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु कर दिया गया. इस दौरान जल स्तर भी घट जाने के कारण एसडीआरएएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए शव को खोज निकाला. जिसे बरौंधा पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पीएम के बाद छात्र के शव को परिजनों को सौंप दिया गया. गौरतलब है कि बारिश के दौरान बृहस्पति कुण्ड का क्षेत्र काफी खतरनाक हो जाता है. लेकिन इसके बावजूद भी कुछ लोग वहां के प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच जाते हैं. जिसके चलते हर वर्ष गहरे और तेज बहाव वाले पानी में डूबकर लोग अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं

Next Post

शेख हसीना प्रत्यर्पण पर बांग्लादेश की विदेश मंत्री का बड़ा बयान

Fri Jul 10 , 2026
बांग्लादेश की विदेश मंत्री शमा ओबैद ने कहा है कि पूर्व पीएम शेख हसीना को भारत से वापस लाने की हर संभव कोशिश हो रही है। उन पर दर्ज मुकदमों की कड़ी तैयारी जारी है। बांग्लादेश में हुए भारी विरोध प्रदर्शन और हिंसक आंदोलन के बाद सत्ता से बाहर हुईं […]

You May Like