पैसे और इलाज का लालच देकर धर्मांतरण का आरोप

सतना : पूजा-पाठ के नाम पर लोगों को एकत्र करने के बाद पहले तो लोगों को पैसे का लालच देने के साथ-साथ उनकी सारी समस्यायों को दूर कर देने का चमत्कारिक आश्वासन दिया गया. इसके साथ ही धार्मिक चिन्ह और पुस्तकें बांटते हुए लोगों को अपना धर्म छोडक़र प्रभू ईशू की शरण में आने के लिए कहा जाने लगा. यह देख मोहल्ले के लोगों ने विहिप कार्यकत्र्ताओं को मौके पर बुला लिया और वहां काफी देर तक विरोध प्रदर्शन चलता रहा.शहर के टिकुरिया टोला इलाके की गोपाल बस्ती के एक घर में हर रविवार की तरह इस बार भी सभी बुलाई गई. जहां पर लोगों को पूजा-पाठ के नाम पर बुलाया गया था. लेकिन पूजा-पाठ के नाम पर वहां पहुंचे लोग तब स्वयं को असहज महसूस करने लगे. जब उनके सामने प्रभू ईशू को सर्वोपरि बताकर उनका बखन किया जाने लगा.

इसी कड़ी में एकत्रित लोगों से कहा गया कि इसके लिए उन्हें न सिर्फ पैसे मिलेंगे बल्कि ऐसा करने से उनकी सारी समस्याएं भी चमत्कारिक तरीके से गायब हो जाएंगी. और यदि उनके ऐसा नहीं करने पर प्रभू ईशू नाराज हो गए तो इसका खामियाजा उनके साथ-साथ पूरे परिवार को उठाना पड़ेगा. इसके साथ ही ईसा मसीह की प्रार्थना की गंूज दूर दूर तक सुनाई देने लगी. मामले को बढ़ता देख आस पास के रहवासियों ने विश्व हिंदू परिषद के कार्यकत्र्ताओं को सूचना दे दी. जिसके कुछ देर बाद ही जिला संयोजक विहिप सहित दुर्गा वाहिनी की कार्यकत्र्ता मौके पर पहुंच गए. स्थानीय रहवासी और विहिप कार्यकत्र्ताओं ने मिलकर उक्त मकान के सामने विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया.
घंटों बाद पहुंची पुलिस
विहिप कार्यकत्र्ताओं का कहना है कि लालच और भय के नाम पर धर्मांतरण किए जाने की सूचना पुलिस को दे दी गई थी. लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस घंटों बाद मौके पर पहुंच पाई. पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जब पड़ताल की गई तो सूचना सही पाई गई. जिसे देखते हुए पुलिस ने मिशनरी से संबद्ध 7 लोगों और एक महिला को हिरासत में ले लिया. वहीं मकान के अंदर जांच करने पर धार्मिक चिन्ह और पुस्तकें भी मिलीं. पुलिस के अनुसार पूछताछ करते हुए मामले की विवचेना की जा रही है.
शहर में 20 से अधिक स्थल
विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री विपिन सिंह ने बताया कि शहर में 20 से अधिक धर्मांतरण केंद्र सक्रिय हैं. जिनमें रेलवे कालोनी, जवाहर नगर, मारुति नगर और बसोर बस्ती प्रमुख केंद्र बन चुके हैं. इसी कड़ी में श्री सिंह ने मांग भी की कि नगर प्रशासन को ऐसे सभी केंद्रों की गहराई से जांच करनी चाहिए, और धर्मांतरण की शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए ऐसे सभी केंद्रों को बंद कर देना चाहिए.
इनका कहना है
शिकायत मिलने पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया गया. पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध धारा 3-5 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है.
मनीष त्रिपाठी सीएसपी सतना

Next Post

अगवा कर घर में बनाया बंधक, हाथ बांधकर पीटा

Mon Oct 5 , 2026
जबलपुर: पनागर थाना क्षेत्र में एक युवक को शराब पिलाकर सगे भाइयों ने जबरन अगवा कर उसे घर में हाथ-पैर बांधकर बंधक बना लिया और बेरहमी से मारपीट की‌‌। वारदात प्रेम विवाह से जुड़ी हुई है। पीड़ित की पत्नी की सूझबूझ और डायल 112 की मुस्तैदी से युवक को आरोपियों […]

You May Like