सब्जी मंडी बैढ़न में ननि की सख्त कार्रवाई, अतिक्रमण हटाने से जाम की समस्या में मिलेगी राहत

सिंगरौली: जिला मुख्यालय बैढ़न स्थित मल्हार पार्क चौपाटी और सब्जी मंडी क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू की है। सब्जी मंडी मेन रोड, शारदा लॉज और बस स्टैंड मेन गेट के सामने आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे आमजन को भारी परेशानी होती थी।

इस स्थिति को देखते हुए नगर निगम ने विशेष टीम गठित कर अतिक्रमणकारियों को समझाइश दी और सख्त चेतावनी जारी की कि वे स्वेच्छा से अपना अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा निगम अमला कार्रवाई करते हुए सामान जब्त कर जुर्माना वसूल करेगा।निगम उपायुक्त आर.पी. वैश्य ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और संबंधित क्षेत्र में एलाउंसमेंट कर लोगों को सूचित किया गया है। निगम की इस कार्यवाही से आमजन को जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

Next Post

रिश्तेदार द्वारा युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sat Nov 8 , 2025
ग्वालियर: जिले में एक युवती के साथ उसके ही रिश्तेदार द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.थाटीपुर थाना पुलिस के अनुसार, आरोपी ने युवती को धमकाकर कई बार गलत काम किया. कुछ समय बाद जब पीड़िता […]

You May Like