दीयों की रोशनी से जगमगाए मंदिर, घरों में भी हुई आकर्षक सज्जा

शाजापुर। नगर में बुधवार को एक बार फिर दीपावली सा उत्साह और उल्लास नजर आया और आतिशबाजी से आसमान एक बार फिर जगमगाया. अवसर था देव दीपावली का. जहां लोगों ने दीपकों की रोशनी से घरों को रोशन किया. वहीं इस दिन आकर्षक रंगोली भी बनाई गई. इसके अलावा मंदिरों में भी भगवान को छप्पन भोग लगाकर प्रसादी का वितरण किया गया.

कार्तिक पूर्णिमा का पर्व नगर में धूमधाम से मनाया गया. इस दिन लोगों ने दीप सज्जा से अपने घरों की सजावट की. इसके बाद शाम को नदी में दीपकों का विसर्जन कर ईश्वर से सुख.समृद्धि की कामना की. वहीं नगर में कई जगह आकर्षक दीपसज्जा भी की गई, जो नगर में आकर्षण का केंद्र रही. नगर के महूपुरा स्थित जगदीश मंदिर, मां राजराजेश्वरी मंदिर, भावसार मोहल्ला स्थित मंदिर सहित नगर के कई मंदिरों में आकर्षक दीपसज्जा की गई. वहीं नगर की महूपरा स्थित चीलर नदी पर भी दीप विसर्जन किए गए. इसके लिए लोगों की सुविधा को देखते हुए शुक्रवार को ही नगर पालिका द्वारा घाटों की सफाई करवाई गई जहां देर रात तक महिलाओं ने दीप विसर्जित कर सुख समृद्धि की कामना की. वहीं नगर के कई मंदिरों मे प्रभु को छप्पन भोग भी अर्पित किए गए साथ ही उनका आकर्षक श्रृंगार भी किया गया.

देर रात तक हुई जमकर आतिशबाजी, फिर मनी दीवाली

नगर में देव दीपावली का उत्साह भी दीपावली जैसा ही दिखाई दिखा और इस दिन भी नगरवासियों ने उत्साह के साथ आतिशबाजी कर देव दीवाली पर्व मनाया. सोमवारिया बाजार में भी बड़ों और बच्चों ने देर रात तक आतिशबाजी कर पर्व का आनंद लिया.

Next Post

नौकरी लगवाने के नाम पर पैसा लेने वाले आरोपी को 6 वर्ष का कारावास

Wed Nov 5 , 2025
रीवा। नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे लेने के मामले में तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश ने आरोपी को 6 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 20 हजार के अर्थदंड से दंडित किया है. प्रकरण की पैरवी करने वाले अपर लोक अभियोजक उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 20.10.2006 के पूर्व आरोपी […]

You May Like

मनोरंजन