ग्वालियर: जिले में एक युवती के साथ उसके ही रिश्तेदार द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.थाटीपुर थाना पुलिस के अनुसार, आरोपी ने युवती को धमकाकर कई बार गलत काम किया. कुछ समय बाद जब पीड़िता गर्भवती हुई, तब उसने अपने परिजनों को पूरी बात बताई. परिजनों ने तुरंत थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनु बेनीवाल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है. पुलिस ने कहा कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
