नरसिंहपुर: उप राष्ट्रपति जगदीप धनख ड़ “कृषि- उद्योग समागम 2025” के कार्यक्रम में शामिल होने नरसिंहपुर पहुंचे। उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ का कृषि विज्ञान केन्द्र के समीप नरसिंहपुर हैलीपेड पहुंचने पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। उप राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी श्रीमती सुदेश धनखड़ भी हैं।
उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ का पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण व प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एंदल सिंह कंषाना ने पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
