
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने गांव-बस्ती चलो अभियान के तहत बैतूल, भैंसदेही और घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्रों का सघन भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने चिरापाटला ग्राम में बैलगाड़ी पर सवार होकर सादगी के साथ ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनका हाल जाना, जहाँ ढोल-नगाड़ों से उनका आत्मीय स्वागत हुआ।
मंडल प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए खण्डेलवाल ने कहा कि भाजपा की शक्ति समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनहितैषी योजनाओं को पहुँचाएं। उन्होंने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया और भीमपुर में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया।
अंत्योदय का संकल्प: उज्ज्वला, पीएम आवास और आयुष्मान जैसी योजनाओं के जरिए गरीबों का सशक्तिकरण करना प्राथमिकता।
कार्यकर्ता प्रशिक्षण: संगठन को मजबूत करने के लिए अनुशासन और विचारधारा के प्रति निष्ठा अनिवार्य।
इस अभियान के दौरान विधायक महेंद्र सिंह चौहान, गंगा बाई उइके और पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
