
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार प्रकोष्ठ द्वारा सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, भोपाल में जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया। इस अवसर पर उनके बलिदान के सम्मान में दो मिनट का मौन भी रखा गया।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहीदों को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत को याद करते हुए सत्य, साहस और देशभक्ति के मार्ग पर चलने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस मौके पर डॉ. महेंद्र सिंह चौहान, दीपचंद यादव, डॉ. अर्चना जायसवाल, अजय नारायण सीतलानी, अशोक कुमार सिधु, बलराज चौघले, डॉ. अरविंद जैन, किशोर राय, राकेश चौरसिया, सतीश मिश्रा, नारायण सिंह, राजकुमार आर्य, ओमप्रकाश कुशवाहा, शैलेंद्र पराशर, गिरिराज डंडोतिया, पद्मावती पांडे और हैदर यार खान सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रकोष्ठ के प्रवक्ता विकास जोशी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन अशोक सोनी “निडर” द्वारा किया गया।
वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि जलियांवाला बाग के शहीदों का बलिदान देश के लिए अमूल्य है और इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
