स्थापना दिवस पर बीएसएफ ने जरूरतमंदों को बांटे कपड़े, राशन और मिठाइयाँ

इंदौर. सीमा सुरक्षा बल के 61वें स्थापना दिवस पर सीएसडब्ल्यूटी बीएसएफ इंदौर ने शहर में जरूरतमंदों तक मदद का हाथ बढ़ाया. इस अवसर पर कालानी नगर स्थित उन्मुक्त सेवा संस्थान और पीतृ पर्वत क्षेत्र में रहने वाले वंचित परिवारों को कपड़े, राशन और मिठाइयाँ वितरित की गईं.

कार्यक्रम में शामिल अधिकारियों और जवानों ने बताया कि स्थापना दिवस सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि समाज के प्रति कर्तव्य निभाने का अवसर भी है. उन्होंने कहा कि सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में योगदान देना भी बीएसएफ की प्राथमिकता है. सामग्री प्राप्त करने वाले लोगों ने बीएसएफ के इस कदम की सराहना की और जवानों को आशीर्वाद दिया. वहीं कार्यक्रम में शामिल बल के जवानों ने भी जरूरतमंदों की सेवा करने को सौभाग्य बताया.

Next Post

किसानों ने खलघाट टोल के समीप किया राष्ट्रीय राजमार्ग को बन्द

Mon Dec 1 , 2025
धामनोद। चार जिलों के किसान संगठनों द्वारा विगत कई दिनों से अपनी उपज के सही दामों और खाद, बिजली सप्लाई और बैंक ऋणों से मुक्ति को लेकर सरकार के सम्मुख अपनी मांगों को रखा था। परन्तु किसानों की मांगों को सरकार द्वारा अनदेखा किया जाकर उनकी कोई सुनवाई नहीं की […]

You May Like

मनोरंजन