अधिवक्ता के बैंक खाते से उड़ाए 1.89 लाख

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत न्यू राम नगर निवासी अधिवक्ता के बैंक खाते से साइबर ठग ने दो किस्तों में कुल 1,89,589 रुपये पार कर दिए।
जानकारी के अनुसार न्यू राम नगर निवासी अधिवक्ता राजेश कनौजिया ने शिकायत करते हुए बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा आनंद नगर शाखा में उनका बचत खाता है । खाते में करीब 1.89 लाख रुपये जमा थे।

उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर पहली किस्त के रूप में 75,400 रुपये कटने का मैसेज आया। मैसेज देखने के बाद उन्होंने तुरंत बैंक के टोल-फ्री नंबर पर संपर्क किया। वहाँ कस्टमर केयर द्वारा एटीएम के आखिरी 4 अंक मांगे गए, लेकिन बैंक से कभी एटीएम जारी न होने के कारण पीडि़त की शिकायत दर्ज नहीं हो सकी। इसी दौरान उनके मोबाइल पर दूसरा मैसेज आया, जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। ठगों ने खाते की पूरी रकम निकाल ली थी और खाते में मात्र 94.55 रुपये का शेष बचा था। पीडि़त ने अब थाने में शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

Next Post

एयरपोर्ट पर यात्रियों को मिलेगा ‘वन स्टॉप शॉपिंग’ अनुभव

Fri May 29 , 2026
इंदौर:देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर यात्रियों की सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। एयरपोर्ट प्रशासन ने टर्मिनल परिसर में 14 नए रिटेल आउटलेट शुरू किए हैं जिससे अब यात्रियों को यात्रा के दौरान खरीदारी के अधिक विकल्प मिल सकेंगे.इन नए […]

You May Like

मनोरंजन