यूएई ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का किया फैसला

दुबई 17 सितंबर (वार्ता) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने बुधवार को एशिया कप के दसवें मुकाबले में टॉस जीतकर पाकिस्तान के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां यूएई के कप्तान मोहम्मद वसीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद वसीम ने कहा कि आज मौसम को देखते हुए लगता है कि ओस का असर होगा। प्रयास यही रहेगा कि उन्हें कम स्कोर पर रोका सकें। यह हमारे लिए करो या मरो का मैच है। अबू धाबी में हमने अच्छा खेला था। लेकिन यहां पिच अलग है और मैच भी अलग तरह का होगा। जवादुल्लाह बाहर हैं और सिमरनजीत खेल रहे हैं।

पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा सलमान ने कहा कि हम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे ताकि उन्हें स्कोरबोर्ड के दबाव में डाला जा सके। अगर हम अपनी योजनाओं को लंबे समय तक सही तरह से लागू करें, तो किसी भी टीम के खिलाफ हमें जीतने का मौका मिल सकता है। हमारी टीम में दो बदलाव किए गए हैं। सुफियान और फहीम नहीं खेल रहे।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

पाकिस्तान एकादश:- साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फ़ख़र ज़मान, आग़ा सलमान (कप्तान), ख़ुशदिल शाह, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी,हारिश रउफ और अबरार अहमद।

यूएई एकादश : अलीशान शराफु़, मोहम्मद वसीम (कप्तान), मोहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), आसिफ खान, हर्षित कौशिक, ध्रुव पराशर, हैदर अली, सिमरनजीत सिंह, जुनैद सिद्दीकी और मोहम्मद रोहिद।

Next Post

बांग्लादेश ने दुर्गा पूजा जुलूसों में हिंदू समुदाय को पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया

Thu Sep 18 , 2025
ढाका, 17 सितंबर (वार्ता ) बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने आगामी दुर्गा पूजा जुलूसों के दौरान हिंदू समुदाय को पूरी सुरक्षा देने का वादा किया है। गृह सलाहकार जहाँगीर आलम चौधरी ने आश्वासन दिया है कि उत्सव योजना के अनुसार और बिना किसी व्यवधान के संपन्न होंगे। स्थानीय समाचार पत्र […]

You May Like