ओशो अमृतधाम आश्रम की गोल्डन जुबली में बरसेगा ध्यानामृत

जबलपुर: देवताल स्थित ओशो अमृतधाम आश्रम अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य गोल्डन जुबली समारोह मनाएगा। यह आश्रम पूना के बाद देश का पहला ओशो आश्रम है जो स्वर्ण जयंती मना रहा है। आश्रम के संचालक स्वामी आनंद विजय, मां निशा भारती और स्वामी आनंद संतोष ने बताया कि 31 अक्टूबर 2025 से 22 मार्च 2026 तक चलने वाले इस समारोह में देश-विदेश से हजारों साधक भाग लेंगे।

साधकों को ओशो से जुड़े प्रमुख स्थलों जैसे योगेश भवन, भेड़ाघाट, महाकोशल कॉलेज और ओशो की जन्मस्थली कुचवाड़ा (गाडरवारा) का दर्शन भी कराया जाएगा। समारोह में मुरारी बापू (गुजरात), स्वामी पूर्णानंदजी (इंदौर), स्वामी शैलेन्द्र सरस्वतीजी, स्वामी अशोक भारतीजी, स्वामी अविनाश भारतीजी, मां ध्यान आभाजी, स्वामी समदर्शी आनंदजी (ऋषिकेश) सहित देश-विदेश के अनेक प्रसिद्ध आध्यात्म मनीषी व कलाकार भाग लेंगे।समारोह के दौरान ध्यानोत्सव, संगीत निशा, नृत्योत्सव, आध्यात्मिक गोष्ठियां और गहरे ध्यान सत्र जैसे आर्ट ऑफ सुपर कॉन्शियसनेस, सुषुप्ति से तुरिया की ओर और इश्क-ए-हकीकी आयोजित होंगे।

Next Post

भीम आर्मी-आसपा के नेता पहुंचे पीड़ित से मिलने, अब दिल्ली जाकर चंद्रशेखर से करेंगे मुलाकात

Wed Oct 29 , 2025
भिंड: सुरपुरा गांव में ज्ञान सिंह जाटव के साथ हुई मारपीट और कथित बंधक बनाकर पेशाब पिलाने की घटना को लेकर अब भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी भी मैदान में उतर आई हैं। भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र विद्रोही और आजाद समाज पार्टी के दतिया जिले के पूर्व […]

You May Like