मैहर रेलवे स्टेशन पर यात्री की मौत

सतना: मुंबई से बिहार की यात्रा पर निकले एक यात्री ने मैहर रेलवे स्टेशन पर दम तोड दिया। ट्रेन में तबियत बिगड़ने पर वह प्लेटफार्म पर उतरा लेकिन कुछ देर बाद ही लड़खड़ा कर गिर गया। जीआरपी द्वारा मार्ग कायम कर जांच की जा रही है।

मैहर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक शख्स का शव 4 घंटे तक पड़ा रहा। सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारी और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है।

बताया गया कि, मृतक बिहार का रहने वाला था। वह मुंबई से बिहार जा रहा था और अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण मैहर रेलवे स्टेशन पर उतर गया था। यहीं उसकी मृत्यु हो गई। लोगों द्वारा शव प्लेटफॉर्म पर सुबह 11 बजे मृत अवस्था में देखा गया था। हालांकि, जीआरपी और आरपीएफ को सूचना न होने के कारण शव दोपहर 3 बजे तक प्लेटफॉर्म पर ही पड़ा रहा। इस दौरान यात्री भी शव के आसपास बैठे रहे।

Next Post

नशीली दवा बेचने वाले 2 धराए, 6 हजार की कफ सीरप बरामद

Mon Nov 3 , 2025
सतना: आईजी रीवा जोन गौरव राजपूत द्वारा नशे के अवैध करोबार के विरुद्ध छेड़े गए अभियान ऑपरेशन प्रहार 2.0 के अंतर्गत कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशीली दवा बेचने वालीे 2 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 6 हजार की कफ सीरप बरामद कर ली.सिटी कोतवाली थाना […]

You May Like