रेलवे की जलापूर्ति के लिए बरगी बांध के तीन गेट खुले 

जबलपुर। रेलवे की जरूरतों को देखते हुए मंगलवार की रात 9 बजे रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध के इक्कीस में से तीन गेट औसतन 0.33 मीटर तक खोल दिये गये हैं। इन गेटों में गेट नम्बर 11 को 50 सेंटीमीटर तथा गेट नम्बर 10 और 12 को 25-25 सेंटीमीटर की ऊंचाई तक खोला गया है। बरगी बांध के कार्यपालन यंत्री राजेश सिंह ने बताया कि बरगी बांध स्थित जल विद्युत उत्पादन इकाइयों को मेंटेनेंस के लिए बंद किए जाने की वजह से नर्मदा नदी में पानी का प्रवाह कम हो जाने के कारण रेलवे की जलापूर्ति बाधित हो गई थी।

निचले घाटों के जल स्तर पर नहीं पड़ेगा प्रभाव

कार्यापालन यंत्री के मुताबिक बरगी बांध के खोले गये तीनों गेटों से 112 क्यूमेक पानी की निकासी की जायेगी ताकि रेलवे के दारोगाघाट स्थित पंपहाउस तक पर्याप्त पानी पहुंच सके। गेटों से पानी छोड़ने से बांध के निचले क्षेत्र में स्थित घाटों के जल स्तर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Next Post

इंदौर में कांग्रेस का नया मंत्र: नेताओं की परिक्रमा छोड़ें, मोहल्लों से जुड़ें

Tue Mar 24 , 2026
इंदौर। कांग्रेस के लिए इंदौर नहीं , बल्कि इंदौर के लिए कांग्रेस जनता से चर्चा करे। मोहल्ला कमेटी और ब्लॉक कमेटी आम लोगों से मिलकर समस्याएं, मुद्दे और तकलीफ जाने । उनका भरोसा जीते , तब कांग्रेस के साथ लोग आएंगे। बड़े नेताओं के परिक्रमा वालों को छोड़ दो । […]

You May Like