जबलपुर:वेलेंटाईन डे की आड़ में अश्लीलता फैलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हिन्दू धर्म सेना के पदाधिकारियों पुलिस ने केंट पुलिस को ज्ञापन सौंपा। साथ ही यह भी बताया कि वेलेंटाईन डे पर हिन्दु धर्म सेना के प्रदेश अध्यक्ष नीरज राजपूत के नैतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा गार्डन, पिकनिक स्पाट, होटल, रेस्तरों, बाजार आदि सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण किया जाएगा
ताकि वेलेंटाईन डे के नाम पर अश्लीलता व फूहड़ता को रोका जा सके। मंगलवार को हिन्दू धर्मसेेना के पदाधिकारी केंट थाने पहुंचे थे। साथ ही वेेंलटाईन डे की आड़ में होने वाली अश्लीलता रोकने की मांग भी की।
