अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी

सिंगरौली। जिला मुख्यालय बैढ़न के माजन मोड़ के समीप आज दिन शुक्रवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान गौरव कुमार शुक्ला पिता दिनेश चंद शुक्ला उम्र लगभग 22 वर्ष के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों ने मानवीय पहल करते हुए घायल युवक को जिला अस्पताल सह ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार कर भर्ती किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों ने बताया कि युवक की हालत अब स्थिर है तथा उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों की मदद से अज्ञात वाहन की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Next Post

सड़क के अभाव में टूट रहे बेटियों के रिश्ते, कीचड़ और बदहाली ने छीनीं खुशियां

Fri Feb 27 , 2026
सिंगरौली। जिले की सुहिरा अमिलिया ग्राम पंचायत आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। यहां के गोदरी खोली मोहल्ले में सड़क न होने का खामियाजा अब सीधे गांव की बेटियों को भुगतना पड़ रहा है। खराब रास्ते, कीचड़ और दलदल जैसी स्थिति के कारण अब तक कई […]

You May Like