
सत्ता के अहंकार में चूर हैं भाजपाई : डॉ. मर्सकोले
शहडोल। मध्यप्रदेश काँग्रेस कमेटी के प्रदेश मीडिया प्रभारी, पूर्व विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले एवं प्रदेश सचिव अजय अवस्थी ने प्रदेश की भाजपा सरकार और सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा जनता को भिखारी बताये जाने की ओछी मानसिकता, घृणात्मक-निकृष्ट सोच और भाजपा सरकार की महिला, किसान, युवा और जनविरोधी नीतियों के विरोध में मीडिया के समक्ष जनता की आवाज को बुंदल करने का निर्णय कांग्रेस पार्टी द्वारा लिया गया है। इसी तारम्यम में शहडोल मे एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश की जनता को भिखारी कहें जाने पर सवाल उठाते हुये उसके मुखिया और मंत्रियों पर निशाना साधा गया।प्रदेश की भाजपा सरकार ने 20 वर्षों में प्रदेश को बदहाली असुरक्षा और अपमान के गर्त में धकेल दिया है। अब तो हालत यह हो गये है कि जनता को भगवान बताकर वोटे बटोरने वाली भाजपा सरकार अब महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों, युवाओं, विद्यार्थियों और दिव्यांगजनों को अब भिखारी बता रही है।
समाज के कमजोर वर्गों को उनका हक नहीं मिल रहा, 4-4, 6-6 महीने से वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और विकलांग पेंशन लंबित है। बीजेपी सरकार बुजुर्गो और दिव्यांगजनों के अधिकारों को भीख कहकर उनका अपमान कर रही है।
समस्या लेकर पहुँचने वाली जनता भिखारी हो गई
भाजपा सरकार और मंत्री प्रह्लाद पटेल जवाब दें कि वह महिलाओं को सशक्त बनाने के बजाय उनका अपमान क्यों कर रहे हैं? भाजपा सरकार में गरीब, किसान, छात्र, दिव्यांग और बुजुर्गों की समस्याओं का समाधान कब होगा ? पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से प्रदेश जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, पूर्व पार्षद प्रभात पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, एन एस यू आई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी, जैतपुर विधानसभा प्रत्याशी उमा धुर्वे, जयसिंह नगर विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह मरावी उपस्थित रहे।
