सिंगरौली: जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया।इस अभियान के तहत 21-22 मार्च की मध्यरात्रि को शहर के निगाही मोड़, अमलोरी तिराहा और पुराने ट्रैफिक तिराहे पर औचक चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर कड़ी नजर रखी गई।
कुल 27 वाहनों की जांच की गई और चालकों को शराब पीकर गाड़ी न चलाने की समझाईश दी गई। इस दौरान सिंगरौली से सतना जा रही एक बस का चालक शराब के नशे में पाया गया। चालक के ड्राइविंग लाइसेंस को 6 माह के लिए निलंबित करने के लिए जिला परिवहन कार्यालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा। बस में सवार यात्री जो सिंगरौली से सीधी-रीवा और सतना जा रहे थे। उनके लिए यातायात पुलिस ने दूसरी बस की व्यवस्था की। सभी यात्रियों को उनके सामान सहित सुरक्षित रूप से दूसरी बस में शिफ्ट किया गया और उनका किराया भी वापस करवाया गया।
