योगी ने आगरा हादसे का लिया संज्ञान

लखनऊ, 3 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
योगी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए प्रभु श्री राम से दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने हेतु प्रार्थना की है। उन्होने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं, साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
गौरतलब है कि आगरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खेरागढ़ क्षेत्र में उटंगन नदी में 14 लोगों के डूबने की सूचना है। अब तक तीन लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। डूबे हुए लोगों की तलाश में गोताखोर जुटे हुए हैं।

Next Post

सांसद आदित्य साहू बने भाजपा झारखंड के नए कार्यकारी अध्यक्ष

Fri Oct 3 , 2025
रांची, 03अक्टूबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को झारखंड प्रदेश भाजपा का नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। श्री साहू की यह नियुक्ति कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे रवीन्द्र कुमार राय […]

You May Like