सनातन धर्म मंदिर में राधाष्टमी महामहोत्सव, पालकी यात्रा निकली

ग्वालियर: नगर के सबसे बड़े मंदिर श्री सनातन धर्म मंदिर में आज रविवार, 31 अगस्त को प्रातः 5 बजे से सर्वेश्वरी भगवती श्री राधा रानी का प्राकट्य उत्सव मनाया जा रहा है। मंगल बधाईगान एवं दधिकांदा उत्सव मनाया गया। सर्वेश्वरी भगवती श्रीराधाजी पालकी में विराजमान होकर बैंड बाजे के साथ नगर भ्रमण के लिए नगर के मुख्य मार्गों से निकलीं।

यह पालकी सनातन धर्म मंदिर से इंदरगंज चौराहा दाल बाजार, नया बाजार, हुजरात दौलतगंज, माधवगंज, गोरखी, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, डीडवाना ओली, गस्त का ताजिया, राम मंदिर, ऊंट पुल, गिर्राज मंदिर हाई कोर्ट, जयेंद्र गंज चौराहा होते हुए पुनः श्री सनातन धर्म मंदिर पर आकर विराजमान होंगी।

आज भगवान चक्रधर का श्री राधा रूप में भव्य श्रृंगार किया गया है। भगवान चक्रधर को ब्रज परंपरानुसार 64 कली का लहंगा एवं फरिया धारण कराया गया है। शाम 7:30 बजे से श्री सनातन धर्म मंदिर में डांडिया रास महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।

Next Post

फ़िलिस्तीनी अधिकारियों पर वीज़ा प्रतिबंध पर पुनर्विचार करे अमेरिका:यूरोपीय संघ

Sun Aug 31 , 2025
ओस्लो, (वार्ता) यूरोपीय संघ (ईयू) के विदेश मंत्रियों ने सर्वसम्मति से अमेरिका से फ़िलिस्तीनी अधिकारियों को प्रवेश वीज़ा देने से इनकार करने के अपने हालिया फ़ैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने 29 अगस्त को एक बयान में कहा कि वह “आगामी संयुक्त राष्ट्र महासभा […]

You May Like