
पांढुरना, मुखबिर की सूचना पर बड़चिचोली पुलिस ने ग्राम उमरामुक्ता के पास घेराबंदी कर दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया और 10 मवेशियों को मुक्त कराया। आरोपी पैदल क्रूरतापूर्वक बैलों को महाराष्ट्र के नरखेड़ कत्लखाने ले जा रहे थे।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो समाजसेवी देवेन्द्र बघाले, पंकज गायघने एवं पवन बोरकर ने कार्रवाई में सहयोग किया। पुलिस ने आरोपी अजय शिंदे एवं पंकज सालोटकर निवासी ग्राम पंढरी, थाना मोहगांव को गिरफ्तार कर 10 गौवंश मुक्त कराए।
आरोपियों के विरुद्ध थाना पांढुरना में अपराध क्रमांक 286/2026, धारा 4, 6, 9 म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम एवं धारा 11(घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
कार्रवाई चौकी बड़चिचोली के स.उ.नि. ओमप्रकाश मालवीय, प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र उईके, आरक्षक रोहित तिलनते एवं आरक्षक अशोक धुर्वे द्वारा की गई।
