सिंगर नहीं ‘मसीहा’ हैं पलक मुच्छल, अब तक 3800 बच्चों को दी नई जिंदगी, सेवा में खर्च की पूरी कमाई

बॉलीवुड सिंगर पलक मुच्छल सिर्फ अपनी आवाज ही नहीं, बल्कि अपने नेक कामों से भी लोगों के दिल जीत रही हैं। सिंगर अब तक 3800 से ज्यादा बच्चों की दिल की सर्जरी करा चुकी हैं।

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर पलक मुच्छल अपनी सुरीली आवाज और समाज सेवा दोनों के लिए जानी जाती हैं। जितना वो गानों से दिलों को सुकून देती हैं, उतना ही अपने नेक कार्यों से जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान भी लाती हैं। पलक अब तक 3800 से ज्यादा बच्चों की हार्ट सर्जरी करवा चुकी हैं और वो भी अपनी कमाई से।

दरअसल, सिंगर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने बताया कि अपने भाई पलाश मुच्छल के साथ मिलकर “पलक पलाश चैरिटेबल फाउंडेशन” के जरिए हजारों गरीब बच्चों को नई जिंदगी दी है। फाउंडेशन के पास अभी भी कई बच्चे सर्जरी के इंतजार में हैं।

Next Post

किसान को समय पर खाद, बिजली व पानी मिलना उसका मौलिक अधिकार

Mon Nov 3 , 2025
जबलपुर: किसान को समय पर एमएसपी, खाद, बिजली व पानी मिलना उसका मौलिक अधिकार है और इन व्यवस्थाओं को तय करने में जिनकी भूमिका है उनकी जिम्मेदारी है कि किसान को उसकी खेती करने की मौलिक आवश्यकताएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। उक्त विचार भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय […]

You May Like