भोपाल, 13 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार जिले के बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर हुई सड़क दुर्घटना में यात्रियों की मृत्यु पर गहन दु:ख व्यक्त किया है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी शोकाकुल परिजनों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार शोक संतप्त परिजन के साथ खड़ी है। जिला प्रशासन धार द्वारा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को मेडिकल कॉलेज रतलाम उपचार के लिए भेजा गया है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।
Next Post
रतलाम शहर काजी की अपील, गलती से होली का रंग पड़ जाए तो बुरा ना मानें
Thu Mar 13 , 2025
रतलाम, 13 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के रतलाम शहर काजी ने मुस्लिमों से अपील की है कि अगर गलती से उन पर होली का रंग पड़ जाए तो कोई भी बुरा नहीं माने और मुस्कुरा कर आगे बढ़ जाएं। मौलवी सय्यद अहमद अली ने शहर के मुस्लिम समुदाय के लोगों को […]

You May Like
-
10 months ago
इंदौर-देवास बायपास विद्युतीकरण कार्यों में तेजी लाएं
-
8 months ago
बीआरटीएस डिवाइडर में घुसी कार
