विवाद के बाद धक्का, दोस्त की डूबने से मौत

मंडला: जिला मुख्यालय से करीब चार किलोमीटर दूर स्थित पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक युवक की डूबने से मौत हो गई थी, लेकिन रविवार को यह बात उजागर हुई कि मृतक को धक्का दिया गया था। मामले में पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि कपड़े फेंकने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने अपने दोस्त को नदी में धक्का दे दिया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई।

जानकारी अनुसार पांच दोस्त द्वारका, विपिन, मुकेश, संजय और यशवंत सहस्त्रधारा में नहाने गए थे। नहाते समय मजाक- मजाक में द्वारका ने यशवंत के कपड़े नदी में फेंक दिए। इस बात से यशवंत इतना नाराज हो गया कि उसने द्वारका को धक्का दे दिया। द्वारका संभल नहीं पाया और सीधे नदी की गहराई में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय तीन अन्य दोस्त थोड़ी दूरी पर थे, लेकिन जैसे ही उन्हें द्वारका के नदी में डूबने की खबर मिली, वे स्तब्ध रह गए।
हत्या का प्रकरण दर्ज और आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने जब दोस्तों से पूछताछ की तो पता चला कि कपड़े फेंकने को लेकर हुए गुस्से में यशवंत ने ही द्वारका को धक्का देकर नदी में गिराया था, जिससे उसकी जान चली गई। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने यशवंत के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि द्वारका और यशवंत दोनों मजदूरी का काम करते थे और अक्सर साथ ही रहते थे। एक छोटे से विवाद के कारण दोस्ती का यह अंत दुखद रहा।

Next Post

राजग 2026 में तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की सरकारों को उखाड़ फेंकेगा: अमित शाह

Sun Jun 8 , 2025
चेन्नई, 8 जून (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकेगा और अगले साल इन दोनों राज्यों में एनडीए की सरकार बनेगी। मदुरै में मीनाक्षी अम्मन मंदिर […]

You May Like