शक्तिनगर: संजीवनी अस्पताल में आज दिन शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जो कि एनटीपीसी सिंगरौली के कार्यकारी निदेशक राजीव अकोटकर के नेतृत्व में आयोजित किया गया।इस अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली के कार्यकारी निदेशक अकोटकर ने सभी जन समूहों को नियमित रक्तदान को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने कहां रक्तदान एक पुण्य कार्य है। जो न केवल किसी की जान बचाता है बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी फैलाता है। यह पहल जन प्रयास फाउंडेशन द्वारा संजीवनी अस्पताल के सहयोग से आयोजित की गई। जिसमें डॉ.एसके सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजीवनी अस्पताल के मार्गदर्शन में आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 37 दाताओं ने रक्तदान न केवल जीवन बचाने का एक सशक्त तरीका है। बल्कि यह समाज की सेवा में एक महान योगदान भी है।
