वीर साहबजादों का त्याग आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत: तिवारी 

अशोकनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा वीर बाल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को स्थानीय गांधी पार्क पर सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी, के वीर सपूत साहबजादे जोरावर सिंह, फतेह सिंह के बलिदान दिवस के निमित्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डॉक्टर हरवीर सिंह रघुवंशी ने बताया कि इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि साहबजादे जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह का बलिदान भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है, जो हमें धर्म सत्य और राष्ट्र की रक्षा के लिए हर परिस्थितियों में अडिग रहने की प्रेरणा देता है। वीर साहबजादों का त्याग आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए साहबजादों की वीरता और शहादत का बखान किया। तथा उन्हें सादर नमन किया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु गोविंद सिंह के पूरे परिवार ने मुगलों की क्रूरता का साहस के साथ मुकाबला किया। और धर्म की रक्षा के लिए शहादत दी,लेकिन धर्म नहीं बदला। बीरबल दिवस कार्यक्रम के प्रभारी मलकीत सिंह संधू के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी द्वारा उक्त कार्यक्रम मनाया गया। इस दौरान मलकीत सिंह संधू ने 21 से 27 दिसंबर चलने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया, मनोज शर्मा, सनत शर्मा, प्रांजल जैन,राजेश तारई,राकेश रेडियो सहित बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

सीएम डॉ. यादव सतना को कल देंगे 652 करोड़ 54 लाख रूपये के विकास कार्यो की सौगात

Fri Dec 26 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 दिसम्बर को सतना जिले को 652 करोड 54 लाख रूपये लागत के विकास कार्यो की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सतना शहर में 31 करोड़ 15 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल और 8 करोड़ 39 लाख रूपये लागत के नवनिर्मित […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।